मुरादाबाद, मई 12 -- कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से मंगलवार को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने गुरुजनों के योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताते हुए प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 100 प्रतिशत परिणाम देने वाले प्रधानाचार्यों को शील्ड एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रफुद्दीन तथा सीमा शर्मा को स्मृति चिह्न, बुके और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। बैठक में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। परिषद सदस्यों ने कक्षा एक से आठ तक की निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता में देरी पर चिंता जताई। कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को नियमित वेतनमान न मिलने और जनग...