गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने शनिवार को आईसीपीएन सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने का निर्णय लिया। जनपदीय मंत्री नरसिंह प्रसाद सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में अभी तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संशोधन के विषय को सम्मिलित नहीं किया गया है। इसके अलावा आदि मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक को एके सैनी, सुभाष चंद्र उपाध्याय, उमाशंकर आर्य, ई योगेंद्र सिंह, ई डीपी सिंह, ई सुरेंद्र सिंह, अल्ताफ हुसैन, पूर्णमाशी प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, ई आधार चंद्र सिंह, पुन्नी लाल, विभूति शुक्ला, श्याम सिंह राज, कमरुल हक, ओम प्रकाश लाल, जय राम शुक्ला आदि ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...