शामली, फरवरी 13 -- गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव कैलशिकारपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बागपत क्राइम ब्रांच में तैनाती के दौरान पिता को जेल भिजवाने का आरोप लगाते हुए सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी और उसके दोस्त पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 9 फरवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे ग्राम कैलशिकारपुर में हुई। मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कुलदीप कुमार अपने दोस्त सौदान सिंह के साथ अपने मामा नरेश सिंह के घर आए हुए थे। वे खाना खा रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले रविंद्र और उसके बेटे अंकुर वहां लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। आरोपियों ने आते ही कुलदीप कुमार को यह कहते हुए गाली देना शुरू कर दिया कि तुम बागपत में क्राइम ब्रांच में तैनात थे, तब तुमने मेरे पिताजी को जेल भिजवाया था। इसके बाद अंकुर ने कुलदीप ...