अमरोहा, जुलाई 1 -- पुलिस कार्यालय सभागार में मंगलवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सीओ लाइन अवधभान सिंह द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा उपहार भेंट कर उनके उत्कृष्ट, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक सहंसरपाल सिंह, दिनेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह, महिला दरोगा अनीता शर्मा, उर्दू अनुवादक कमालुद्दीन अंसारी, रसोईया बलवीर सिंह, भागीरथी व सुरेंद्र सिंह नेगी के जिले में कार्यकाल की सराहना की। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई इस दौरान आरआई लाइन घनश्याम स...