शामली, जून 1 -- पुलिस लाइन शामली में रविवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर निरीक्षक नागरिक पुलिस संजय त्यागी के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा जनसुरक्षा और जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि निरीक्षक संजय त्यागी ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए विभाग की गरिमा को बढ़ाया है। उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। यह भी पढ़ें- दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई इस अवसर पर सेवानिवृत्त निरीक्षक संजय त्यागी को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्...