जौनपुर, फरवरी 4 -- थानागद्दी। क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी नायब सूबेदार राजेश सिंह के भारतीय सेना के बीएसएफ से सेवानिवृत्त होने पर उनके पैतृक गांव में ग्रामीणों ने मंगलवार को समारोह का आयोजन किया। थानागद्दी बाजार से सोहनी गांव तक ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादकर उन्हें गांव में भ्रमण कराया गया। इससे पूरा गांव देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। ग्रामीणों ने नायब सूबेदार राजेश सिंह के सैन्य जीवन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 40 वर्षों तक ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ देश की सेवा की है। उनका सेवा काल गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्रामीणों का कहना था कि राजेश सिंह ने सीमाओं की रक्षा करते हुए जिस कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया है, उस पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। सेवानिवृत्त नायब सूबेदा...