पाकुड़, जनवरी 5 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया के सेवानिवृत्ति के अवसर पर परिसदन पाकुड़ परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के वरीय प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों,पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं को स्मरण करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उप विकास आयुक्त श्री संथालिया का सेवाकाल ईमानदारी, अनुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशील प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में जिले में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ तथा जनहित से जुड़े अनेक कार्यों को नई दिशा एवं गति मिली। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने कहा कि किसी भी कार्य की शुरुआत में अनुभव नहीं होता, अनुभव कार्य करते-करते ही प्राप्त होता है और वहीं से पूर्णत...