हमीरपुर, मार्च 19 -- हमीरपुर, संवाददाता। संदिग्ध हालात में गांव के बाहर मंदिर के पास गंभीर रूप से घायल मिले सेवानिवृत्त डीआईजी के भतीजे की इलाज के दौरान बुधवार की रात कानपुर के हैलट में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी थी। 17 मार्च की रात को गांव के कुछ लोग उसे अपने साथ बेतवा नदी में होने वाले मौरंग खनन में ट्रैक्टर ट्रॉली लोड कराने की बात कहकर ले गए थे। कानपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना कुरारा की ग्राम पंचायत पतारा केक्योटरा मजरा निवासी बद्रीप्रसाद ने बताया कि बीती 17 मार्च की रात करीब 11 बजे उसके घर में दो लोग आए और उसके 35 वर्षीय बड़े भाई सरजू प्रसाद को बेतवा नदी किनारे हो रहे मौरंग के अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्रॉली लोड कराने का लालच देकर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.