आदित्यपुर, मई 26 -- आदित्यपुर। जागृति क्लब के संस्थापक सह टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व सदस्य समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद गुप्ता का टाटा स्टील में 44 वर्ष सेवा देने के बाद उनकी सेवानिवृत्ति पर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने सम्मानित किया। आनंद विहार सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें बुके, शॉल व अंग वस्त्र प्रदान कर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी अरविंद कुमार पप्पू, अधिवक्ता नीरज कुमार व एसएन यादव ने सम्मानित किया। साथ ही उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक भेंट की गई। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद, भगवान सिंह, जनार्दन सिंह, राजकुमार शर्मा, केएल यादव, नगीना यादव, बीएन प्रसाद, संतोष सिंह, गोपाल यादव, मलिक महतो, संजय यादव, अंजनी कुमार, अधिवक...