धनबाद, मई 25 -- टाटा से रिटायरकर्मी कालीमेला निवासी राजकिशोर सिंह के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की संपत्ति चुरा ली। घटना के वक्त परिजन घर पर नहीं थे। पीड़ित पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने घटना की शिकायत भौंरा ओपी पुलिस से की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक माह से घर में ताला लगाकर परिजन बाहर रह रहे हैं। रविवार को पुरुषोत्तम पहुंचे, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर में रखे टीवी, कूलर, पंखा सहित अलमारी में रखे समान गायब हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में भौंरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ का कहना है कि चोरी की शिकायत मिली है। यह भी पढ़ें- सैदपुर में बंद घर से लाखों की चोरी पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...