शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- खुटार। खुटार थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात रहे गांव सिहुरा खुर्द के रहने वाले जगदीश प्रसाद बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। थाने परिसर में दिन में ग्यारह बजे प्लाटून कमांडर (पीसी) अनंत मिश्रा, पीसी मायाराम मिश्रा, ब्लॉक ऑर्गनाइजर (वीओ) राजेश कुमार, गार्ड दुर्गेश शुक्ला, आशुतोष दीक्षित, सुशील मिश्रा, विमलेश त्रिवेदी, दिवाकर, प्रमोद ने रिटायर्ड जगदीश प्रसाद को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर दरोगा सुभाषचंद्र व तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बांका : दफादार सुरेश प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...