पलामू, मार्च 11 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन के पत्थरमार निवासी सह सेवानिवृत्त चौकीदार अंबिका मांझी की मंगलवार को अचानक तबियत खराब होने बाद इलाज के दौरान मौत हो गया। सेवानिवृत्त चौकीदार नावाजयपुर थाना से 2023 में सेवानिवृत्त होकर पाटन सेमरी में परिवारजनों के साथ रहते थे। मौत की सूचना पर चौकीदार संघ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। संघ के मंटू पासवान ने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार को अचानक चला जाना बहुत दुःखद है। पाटन एवं नावाजयपुर थाना के कार्यरत चौकीदारों ने इनके अचानक मौत पर गहरी शोक संवेदना ब्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.