कटिहार, मई 30 -- फलका।एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के रोड़ गोबिंदपुर गांव के मरकोशी धार के पास एक खेत से शनिवार को एक सेवानिवृत्त चौकीदार का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रोड़ गोबिंदपुर निवासी 70 वर्षीय राम शर्मा के रूप में हुई है,जो फलका थाना में कार्यरत वर्तमान चौकीदार मिथिलेश कुमार के पिता थे। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी सबसे पहले खेत में काम कर रहे मजदूरों ने मृतक के परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है。

परिजनों की प्रतिक्रिया हालांकि मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना को लेकर मृतक के पुत...