वाराणसी, दिसम्बर 1 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत विभिन्न विभागों में पहली बार तैनात सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के पद पर वरिष्ठता के आधार पर दूसरे कर्मचारी को पदोन्नति पत्र दिया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने सोमवार को छह कर्मचारियों को पत्र सौंपा। वहीं 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को समापक धनराशि का भुगतान किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि वाराणसी मंडल में पहली बार सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पद पर वरिष्ठता के आधार पर दूसरे कर्मचारी को पदोन्नति पत्र भी दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...