रामगढ़, मई 15 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय होन्हे में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि विद्यालय सचिव गंगाधर महतो, पूर्व प्रधानाध्यापक राजनंदन महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, होन्हे मुखिया राजीव कुमार मेहता मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान मैट्रिक में विद्यालय के टॉप 10 स्थान लाने वाले छात्रों को प्रधानाध्यापक नरोत्तम कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र व पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूली बैग देकर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह वहीं विद्यालय के सहायक शिक्षक मोइनुद्दीन अंसारी, उर्दू शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें वस्त्र, छाता, बेग, छड़ी, थरमस आदि सामग्री देकर भावपूर्ण विदाई दी गई। मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक ने कहा कि सेवानिवृत...