प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, शाखा प्रयागराज की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट में जनपद अध्यक्ष आरपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तय हुआ कि बाबू बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर 18 मई को श्रद्धांजलि एवं शोक सभा होगी। साथ ही 18 मई को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान संत लाल सोनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. एचबी सिंह, अनिल कुमार यादव, सीएल गुप्ता, वीपी साहनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...