शामली, फरवरी 2 -- नगर पालिका परिषद शामली के उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा यूनियन द्वारा सोमवार को पालिका परिसर में सेवानिवृत्त चपरासी विनोद कुमार शर्मा के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविन्द संगल एवं अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि-शायर प्रदीप टांक मायूस ने किया। कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष प्रवीण कुमार वाल्मीकि, महासचिव अश्वनी तेश्वर, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिडला, संरक्षक जितेंद्र टांक आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...