सेवानिवृत्त कर्मचारी के निधन पर शोक
जौनपुर, मई 10 -- मछलीशहर। फौजदार इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी काशीराम का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर शनिवार को विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। कटाहित खास गांव निवासी काशीराम श्वास रोग से पीड़ित थे। शुक्रवार रात इलाज के दौरान प्रयागराज में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह सितंबर 2025 में विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। विद्यालय परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया। शोक सभा के बाद विद्यालय में पठन पाठन स्थगित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.