बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं। केंद्रीय श्रम महासंघों, संयुक्त किसान मोर्चा और ग्रामीण मजदूर यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने बताया कि 12 फरवरी सोमवार को जनपद के सभी पेंशनर्स सुबह साढ़े 10 बजे कोषागार कार्यालय स्थित पेंशनर्स भवन पर एकत्रित होंगे। इसके पश्चात, सुबह साढ़े 11 बजे सभी बैनर और नारों के साथ मालवीय आवास के लिए प्रस्थान करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों की आवाज बुलंद करने को अधिक से अधिक संख्या में साथियों से पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...