मिर्जापुर, अप्रैल 21 -- मिर्जापुर। सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में धरना और सभा की। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सेवानिवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। सभा के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में अवकाश प्राप्त कर्मचारी जिला मुख्यालय पर पहुंचे, जहां धरना और सभा कर अपनी मांगे गिनाईं। सभा में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के महासचिव राजेंद्र तिवारी ने कहा रिटायर कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ आठवें वेतन आयोग द्वारा विभेद किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स जोड़े जाने तक होगा संघर्ष उन्होंने कहा कि सं...