सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी विदाई
हरदोई, मई 30 -- हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार अग्निहोत्री एवं वरिष्ठ सहायक कल्पना मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान और विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) हरदोई सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना की। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ शाखा हरदोई के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह और सम्मान भेंट कर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। समारोह का माहौल भावुक एवं आत्मीय रहा। यह भी पढ़ें- नन्दलाल टोला में विदाई सह सम्मान समारोह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.