लखनऊ, मई 8 -- नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल ने कर्मचारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही दो मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। महापौर ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी शहर की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी से सेवा देने वाले कर्मचारियों का सम्मान संस्था का दायित्व है। सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने उनके अनुभव को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया। यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित समारोह में कर विभाग जोन-...