हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तराखंड के आह्वान पर बुधवार को हल्द्वानी स्थित ईपीएफओ कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, वन विकास निगम, उत्तराखंड परिवहन निगम, केएमओयू लिमिटेड और कुमाऊं मंडल विकास निगम के पेंशनधारकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर पेंशन संशोधन की मांग उठाई और श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के नाम ज्ञापन सहायक भविष्य निधि आयुक्त दयानिधि वत्स को सौंपा। वक्ताओं ने बताया कि 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित विशेष सत्र में पेंशन संशोधन का मुद्दा उठने की संभावना है, जिसके लिए राष्ट्रीय समिति के पदाधिकारी दिल्ली में डटे हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय समन्वयक जगत सिंह डोबाल और अध...