विकासनगर, जून 18 -- हरीश कंडारी गांव हाजा में हाजा कर्मचारी संघ की ओर से प्रथम कर्मचारी सम्मान एवं मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। मौके पर गांव के कर्मचारियों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।समारोह में गांव के 17 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लंबे समय तक दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य तथा संयुक्त प्रवेश परीक्षा उन्नत में सफलता प्राप्त करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मान देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं तथा वर्ष 2026 में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित चार युवाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। का...