सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पेंशनर्स एसोसिएशन का मांगों को लेकर प्रदर्शन
मेरठ, सितम्बर 30 -- मंगलवार को मेरठ में 'सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर रिटायर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष सतीश चन्द्र त्यागी (चिकित्सा शिक्षा विभाग) ने किया। एसोसिएशन ने पुराने पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग की सीमा में लाने और सभी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेंशनर्स को पर्याप्त अंतरिम सहायता स्वीकृत किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कोरोना काल के 18 महीने के डीए, डीआर के एरियर का भुगतान करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत की छूट, आयुष्मान भारत की सीमा 10 लाख करने तथा महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर उसे मूल वेतन व पेंशन में मर्ज करने की भी मांग की। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.