गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम। जालसाजों ने झांसे में लेकर सेवानिवृत्त कर्नल से तीन लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-49 स्थित साउथ सिटी-2 के रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्नल धूमिराम यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास नौ अप्रैल को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कर्नल का भांजा बताया और बातों-बातों में विश्वास दिलाया कि वह किसी बड़ी मुसीबत में फंस गया है। उसे तुरंत पैसों की जरूरत है।सेवानिवृत्त कर्नल ने अपने भांजे की मदद के इरादे से जालसाज द्वारा बताए गए बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह भी पढ़ें- जालसाजों ने बुजुर्ग मैनेजर के खाते से 50 हजार निकाले ठग ने बहाने बना-बनाकर कुल तीन लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब कुछ समय बाद कर्...