धनबाद, अप्रैल 17 -- सिंदरी। सिंदरी खाद कारखाने के सेवानिवृत्त कार्मिक सहायक सुरेंद्र सिंह (74 वर्ष) का गुरुवार को शहरपुरा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके दो पुत्र हैं, जिनके सिंदरी पहुंचने पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर ऑल इंडिया वीएसएस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह और सचिव उमाशंकर सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...