मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- कांटी। हरि सिंह उच्च विद्यालय छपरा की एचएम किरण कुमारी की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों व ग्रामीणों ने उन्हें विदाई दी और उनके सुखद जीवन की कामना की। इधर, मध्य विद्यालय अकुराहा खरगी में प्रधानाध्यापक डॉ. दिनेश कुमार को फूल, माला व उपहार देकर विदाई दी गई। इस मौके पर सभापति दिलीप कुमार, महेश्वर राय, शंभू राम, प्रणय कुमार, दीपक सिंह, समरेंद्र सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...