पटना, मई 5 -- पटना-गया रेलखंड के मसौढ़ी कोर्ट हॉल्ट पर सोमवार को 63241 अप मेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 77 वर्षीय सेवानिवृत्त सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक जगदीश प्रसाद की मौत की हो गई। वह मसौढ़ी के राजा बिगहा निवासी महेश सिंह यादव के पुत्र थे। इन दिनों मसौढ़ी ब्लॉक रोड में सपरिवार रहते थे। जगदीश प्रसाद रोज की तरह सुबह टहलने के लिए मसौढ़ी कोर्ट प्लेटफार्म पर गये थे। रेलवे लाइन पार करते समय मेमू ट्रेन देख हड़बड़ी में गिर गये, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। तारेगना रेल पुलिस ने मृतक के पुत्र राजीव कांत के बयान पर रेल थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, मातम इसके बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.