सेवानिवृत्त अवर अभियंता से खाली कराया सरकारी आवास
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सेवानिवृत्त के 9 महीने बाद तक विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता डीके सिंह सरकारी आवास में डटे रहे। अब इसको लेकर जिला प्रशासन ने रविवार को कड़ी कार्रवाई की। सेवानिवृत्त अवर अभियंता से सरकारी आवास खाली करा लिया गया और इसके साथ ही 1 लाख 32 हजार रुपये की रिकवरी भी निकाल दी गई। विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता डीके सिंह का 9 माह पहले ही रिटायरमेंट हो गया था। इसके बाद भी वह सरकारी क्वाटर पर अवैध रूप से काबिज थे। वह 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हो गये थे और लगातार विभागीय कार्यो में भी कुछ लोगों की मेहरबानी से हस्तक्षेप भी कर रहे थे। रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी सिस्टम पर हावी रहे जेई को लेकर शासन स्तर से भी शिकायतें थीं। शासन ने जब कड़ा रुख अपनाया तो इसके बाद भी आनन फानन में रविवार का जिला प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.