चंदौली, अप्रैल 4 -- सकलडीहा। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुआ गांव के समाजसेवी व सेवानिवृत्त अधिकारी 70 वर्षीय रामजी गुप्ता का बीते दिनों निधन हो गया। घटना की जानकारी होने पर शोक व्याप्त है। शनिवार को पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख अरूण जायसवाल, संजय गुप्ता, अजय, विनय, महेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, सुभाष यादव, अखिलेश पटवा सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...