गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त अधिकारी को गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर डराया और फिर उनसे 70 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी अनिल कुमार कौशिक ने बताया कि 18 मार्च को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने कहा कि बकाया बिल जमा न होने के कारण उनका आईजीएल कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजकर भुगतान करने के लिए कहा गया। ठगों ने व्हॉट्सऐप कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें विश्वास में लिया और उनके बैंक खाते से 70 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.