दरभंगा, मार्च 2 -- दरभंगा। एमएलएसएम कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सिंह व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. किरण कुमारी की सेवानिवृत्ति के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रो. नंद किशोर झा की अध्यक्षता में हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सिंह व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. किरण कुमारी सेवानिवृत्त हो गये हैं। यकीनन महाविद्यालय को उनकी कमी खलेगी। मौके पर पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अमरकांत कुंवर, डॉ. तीर्थनाथ मिश्र, मनोविज्ञान विभाग की डॉ. कुमुद कुमारी, उदय कुमार साह, दिवेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार, डॉ. अजय कुमार झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.