गिरडीह, फरवरी 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को आचार्य राजेंद्र लाल बरनवाल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि आचार्य राजेंद्र लाल बरनवाल ने 32 वर्षों की अखंड सेवा के साथ-साथ अपनी कार्य कुशलता और प्रतिभा से एक आदर्श शिक्षक के रूप में विद्यालय में सेवा दी। आचार्य राजेंद्र लाल ने वंदना प्रमुख, घोष प्रमुख के साथ प्रचार-प्रसार प्रमुख में महती भूमिका निभाई। वे अपनी कर्मकता, सादगी और सरलता के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्प गुच्छ, शॉल, वस्त्र, मिठाई, अर्जितावकाश आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन एवं काव्य पाठ आचार्य अजीत मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.