बेगुसराय, मई 31 -- मंसूरचक। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू आलमचक में सेवानिवृत्ति पर शिक्षक राजकुमार राय को सम्मान समारोह का आयोजन कर रविवार को विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजमत मुन्नू अकेला ने किया। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव उमेश प्रसाद सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। विद्यालय परिवार द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार राय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- एकंगरसराय में एचएम को दी गयी विदाई यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...