देवघर, मई 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। फाइलेरिया नियंत्रण इकाई देवघर के क्षेत्रीय कार्यकर्ता डेगन यादव 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने के बाद जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता यह कार्यक्रम डॉ.अभय कुमार यादव जिला भीबीडी पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सेवानिवृत्ति के बाद विदाई सह सम्मान समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी।

सम्मान और उपहार साथ ही सभी ने उन्हें फूलों का माला पहनाकर सम्मानित किया और उपहार स्वरूप सेवानिवृत्ति के बाद काम आने वाली सामग्री एवं मिष्ठान आदि भेट कर विदाई समारोह को...