पिथौरागढ़, मई 4 -- पिथौरागढ़। महर्षि विद्या मंदिर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र बिष्ट को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। सोमवार को प्रधानाचार्य हिमांशु जोशी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र के 27 सालों की सेवाकार्यों की सराहना की। शिक्षकों व अन्य कर्मियों ने स्मृति चिन्ह देकर राजेंद्र को सम्मानित किया और स्वस्थ, सुखद व सफल जीवन की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...