हाजीपुर, फरवरी 28 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी को उनकी सेवानिवृति पर शिक्षकों की ओर से विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत बीईओ अहिल्या कुमारी को ससम्मान भावभीनी विदाई दी गई। विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ नीरज कुमार एवं बीईओ अहिल्या कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर एसडीओ नीरज कुमार ने कहा कि बीईओ के रूप में अहिल्या कुमारी ने महनार में बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इनके विरुद्ध अनुमण्डल से लेकर जिला तक कभी कोई शिकायत नहीं मिली। एचएम श्याम कुमार ने सम्मान पत्र समर्पित किया। बीईओ अहिल्या कुमारी को अंग वस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता,फूल माला आदि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर छात्राओं ने स्वागत गान और समूह नृत्य प्रस्तुत किया। क...