अल्मोड़ा, जून 30 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस विभाग में तैनात एएसआई ईश्वरी दत्त शर्मा और अनुचर मोहन सिंह को अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में दोनो को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यहां एडिशनल एसपी हरबंस सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रमेश गैरोला, एसआई मोहित कुमार, हीरा सिंह, पूरन रावत, लाईन मेजर चंचल मर्तोलिया आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...