आदित्यपुर, अप्रैल 3 -- गम्हरिया, संवाददाता। प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी को उनके सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गई। प्रखंड सभागार में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति संवैधानिक प्रक्रिया है। इस पड़ाव से सभी को गुजरना पड़ता है। कहा कि सुनील कुमार चौधरी के 40 वर्षों का कार्यकाल कुशल और प्रेरणादायक रहा है। प्रखंड में उनकी चार वर्षों की सेवा को भुला पाना कठिन होगा। उन्होंने विषम परिस्थितियों में प्रखंड के कई विभागों का काम संभालते हुए कार्य कुशलता का अद्भुत परिचय दिया। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि सहकर्मियों एवं पदाधिकारियों के स्नेह को भुला पाना मुश्किल होगा। ग़म्हरिया प्रखंड में कार्य ...