मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मड़वन। ई किसान भवन के प्रांगण में शनिवार को सेवानिवृत्ति पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रकिशोर पासवान को विदाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रकिशोर पासवान ने किसानों के हित में ईमानदारी से कार्य किए और कृषि योजनाओं को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर बीडीओ विनय कुमार, सीओ ममता कुमारी, थानेदार रामकृष्ण परमहंस, जदयू अध्यक्ष प्रमोद पटेल, किसान राजेश रंजन कुमार, रामशंकर सिंह, कृषि समन्वयक ब्रजकिशोर सिंह, किसान सलाहकार अनिल कुमार सुमन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...