गंगापार, मार्च 30 -- विकास खंड करछना के भुंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका शरला देवी के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक कीर्ति प्रकाश मिश्र ने कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है। सहकर्मी शिक्षकों ने उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व की सराहना करते हुए दीर्घायु की कामना की। इस दौरान शीबा खान, सविता शुक्ला, प्रीती, विजयराज, विजय कुमार, मंजरी, श्रीकांत शर्मा सहित अन्य लोगों ने भावभीनी विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...