गिरडीह, अप्रैल 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कोलियरी प्लस टू उच्च विद्यालय बनियाडीह में सोमवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक चंद्रमणि प्रसाद को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीप्ति कुमारी व अन्य शिक्षकों ने अतिथियों को बुके देकर एवं स्वागत गीत से किया। बच्चों ने नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक प्रसाद को शॉल, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में वक्ताओं ने बताया कि हाई स्कूल बनियाडीह में चंद्रमणि ने सकारात्मक माहौल तैयार करने का काम किया। उन्होंने 2009 में प्रधानाध्यापक के रुप में आए थे। विषम परिस्थिति में उन्होंने विद्यालय को व्यवस्थित किया और सकारात्मक माहौल तैयार किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में चंद्र...