दरभंगा, मार्च 6 -- दरभंगा। गणेश गिरिवरधारी संस्कृत कॉलेज के संस्कृत विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ. परशुराम तिवारी को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. बालमुकुंद मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें पाग-चादर व फूलमाला से सम्मानित किया गया तथा उपहार भेंट किए गए। शिक्षक-कर्मियों ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। मौके पर डॉ. प्रियम्बदा कुमारी मिश्रा, डॉ. सुनीता कुमारी, पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेश द्विवेदी, नागेंद्र सिंह, अनिल सिंह, दिनेश द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, रमेश मुखिया समेत अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...