मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला अभियोजन पदाधिकारी (डीपीओ) सह उपनिदेशक (अभियोजन) डॉ. आलोक कुमार हिमांशु शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में स्टेशन रोड स्थित एक होटल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंच संचालन सीमा यादव ने किया। कार्यकाल के दौरान अपने सहकर्मियों के किए गए सहयोग को याद कर वे भावुक हो गए। उन्होंने सहकर्मियों को कहा कि धैर्य के साथ ड्यूटी करें और न्यायहित में हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने अपना प्रभार मुख्य अभियोजक मनोज कुमार को सौंपा। सीजेएम राजकपूर ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर अपर मुख्य अभियोजक सत्येंद्र प्रसाद, शिवमुनी राम, डॉ.ललिता कुमारी, संजय कुमार गुप्ता, सिकंदर कुमार, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, अभिलाषा सिंह, श्वेतांक श्रीवास्तव, इशिका जायसवाल, विशाखा रंजन, आरती कुमा...