इटावा औरैया, मार्च 2 -- जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह के सेवा निवृत होने पर विभाग की ओर से उन्हें विदाई दी गई। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायती राज अधिकारी को फूल मालाओं से लाद दिया गया। जिला पंचायती राज अधिकारी बनवारी सिंह नेता ने कहा कि इटावा के लोगों का, कर्मचारियों का स्नेह मिला है। विदाई समारोह में सांसद जितेंद्र दोहरे ने डीपीआरओ के कामकाज की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने बनवारी सिंह के इटावा के कार्यकाल की प्रशंसा की और उनके सुखमय भविष्य की कामना की। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे। विकास भवन के अधिकारी कर्मचारी भी इस विदाई समारोह में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.