पूर्णिया, फरवरी 1 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। गोरे लाल मेहता महाविद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर महाविद्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मी सरोज राम को महाविद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त सरोज राम इस महाविद्यालय में 43 वर्षों तक अपनी सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने की। कॉलेज परिवार की ओर से उन्हें स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभूषण, अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आनन्द सागर, दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. शारदा वन्दना, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रणव प्रशान्त, भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर प्रसाद, मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ. चान्दनी कुमारी, प्रधान सहायक सुबोध कु...