रुद्रपुर, मई 2 -- मयंक त्यागी, किच्छा। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी की सेवानिवृत्ति पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि गुरुरानी जैसे ऊर्जावान व्यक्तित्व ने अपनी एक पारी को जरूर विराम दिया है, लेकिन दूसरी पारी में वे सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। शुक्रवार शाम रुद्रपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार तिवारी ने गुरुरानी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए 15वां अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें फूलमालाओं और उपहारों से भी नवाजा गया। सेवाकाल में गुरुरानी ने 15 अवॉर्ड हासिल किए। किच्छा उपखंड में साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया।
उनकी उपलब्धियाँ साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.