सेवानिवृत्ति पर एएसआई को दी गई विदाई
चक्रधरपुर, मई 26 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के सेवानिवृत्त एएसआई एस के मोहंती को भावभीनी विदाई दी गई। बंडामुंडा डीजल कॉलोनी स्थित उनके आवास के सामने आयोजित एक समारोह में उन्हें उनके संगी-साथियों और परिवार के सदस्यों ने उनके कुशल सेवानिवृत्त जीवन और स्वास्थ्य की कामना की। समारोह में रेल सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। विदाई समारोह में राउरकेला जिला युवा अध्यक्ष बीजद के पिंकू जायसवाल और उनके साथ तृप्तिमय स्वाई, चंदन तोरई और डी अवीक कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.