गंगापार, जून 30 -- भारतगंज, हिसं। जनता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, भारतगंज में मंगलवार को चतुर्थ श्रेणी परिचारक पद से सेवानिवृत्त हुए अनिरुद्ध चौबे को भावभीनी विदाई दी गई।प्रधानाचार्य जनार्दन प्रसाद पांडेय ने कहा कि अनिरुद्ध चौबे ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, समयपालन और सरल व्यवहार से विद्यालय परिवार में अपनी पहचान बनाई। उनकी कमी विद्यालय परिवार को हमेशा महसूस होगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...